शाही पद छोड़ चुके 'प्रिंस हैरी' को 'बर्गर किंग' ने दिया पार्ट टाइम जॉब का ऑफर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter & Shortpedia
प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने ब्रिटेन के राज परिवार के शाही पद को छोड़कर वित्तीय रूप से सेल्फ डिपेंडेंट बनने की दिशा में काम करने की घोषणा की थी. वहीं मंगलवार को अमेरिका की मल्टीनेशनल चेन बर्गर किंग ने हैरी को ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हैरी यह 'शाही परिवार' आपको पार्ट टाइम पोजीशन ऑफर करता है. जिसके बाद से ही भारी संख्या में रिएक्शंस आने शुरू हो गए.
