पहली बार आर्थिक मंदी पर बोले मनमोहन सिंह, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के बिगड़ते आर्थिक हालात पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दोषी ठहराया है। मनमोहन सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि 'अर्थव्यवस्था की स्थिति आज बहुत चिंताजनक है। GDP का पांच फीसदी पर पहुंच जाना इस बात का संकेत है कि हम एक लंबी मंदी के भंवर में फंस चुके हैं।' इसपर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि हम आपकीं गलती सुधार रहें है।
