पीरियड के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पीरियड के दौरान महिला कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाले परेशानियों को देखते हुए ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपनी महिला कर्मचारियों को साल में 10 दिन अतिरिक्त "पीरियड लीव" देने का निर्णय किया है। जोमैटो भारत में इस तरह का निर्णय वाली कुछ बड़ी कंपनियों में से एक है, जहां आधुनिकता के दौर में भी कई जगहों पर महिलाओं के मासिक धर्म को घृणा की नजर से देखा जाता है।