चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद, मार्च की शुरूआत में विदेशी निवेशकों ने की जमकर खरीददारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों ने बड़ा पैसा भारत में लगाया है. विदेशी निवेशकों ने सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते मार्च के पहले 15 दिन में घरेलू पूंजी बाजार में 20,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. आंकड़ों के मुताबिक FPI ने 1 से 15 मार्च के दौरान शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 17,919 करोड़ रुपए का निवेश किया जबकि ऋण बाजार में शुद्ध रूप से 2,499 करोड़ रुपये की पूंजी डाली.
