2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 12 सरकारी बैंकों में 19,964 करोड़ की धोखाधड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 3 महीनों में 12 सरकारी बैंकों में 19,964 करोड़ की धोखाधड़ी के 2,867 मामले मिले। एसबीआई में 2,325.88 करोड़ की धोखाधड़ी के 2,050, केनरा बैंक में 3,885.26 करोड़ की धोखाधड़ी के 33, BOB में 2,842.94 करोड़ की धोखाधड़ी के 60, इंडियन बैंक में 1,469.79 करोड़ की धोखाधड़ी के 45, पीएनबी में 270.65 करोड़ की धोखाधड़ी के 240 मामले मिले। IOB, BOM, यूको बैंक, CBI, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक भी लिस्ट में है।
