उज्जवला स्कीम के तहत 3 महीने तक फ्री सिलेंडर, स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख के कर्ज की सुविधा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उज्जवला स्कीम के तहत 3 महीने तक फ्री सिलेंडर दिया जाएगा। इससे 8.3 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। बीपीएल परिवारों को अन्न, धन और गैस की दिक्कत नहीं होगी। स्वयं सहायता समूहों को, जिनसे 7 करोड़ परिवार जुड़े हैं, बैंक से पहले 10 लाख का कर्ज मिलता था, अब 20 लाख का मिलेगा। निर्माण क्षेत्र से जुड़े 3.5 करोड़ रजिस्टर्ड वर्करों के लिए 31,000 करोड़ का फंड रखा गया है।
