रिपोर्ट में हुआ खुलासा, राफेल डील के बाद फ्रांस में रिलायंस को टैक्स में मिली 1125 करोड़ की छूट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को एक बार फिर राफेल सौदे से जुड़ा एक मामला सामने आया है. दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रीय अखबार ला मोंदे ने दावा किया कि RCOM के चेयरमैन अनिल अंबानी की फ्रांस में स्थित टेलीकॉम कंपनी का 143.7 मिलियन यूरो का कर्ज 36 राफेल डील की घोषणा के बाद माफ किया गया. हालांकि, RCOM ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि टैक्स से जुड़े विवाद को कानूनी ढांचे के तहत निपटाया गया.
