16 दिसंबर से 24 घंटे उठा सकेंगे NEFT की सुविधा का लाभ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
देशभर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए आगामी 16 दिसंबर से सभी बैंकों में 24 घंटे NEFT की सुविधा शुरू हो जाएगी. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. गौरतलब है कि RBI ने अपनी अगस्त क्रेडिट पॉलिसी में NEFT को 24 घंटे शुरू करने का ऐलान किया था. वहीं NEFT से एक बार में 50,000 रुपए तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
