5 अगस्त से अब तक कश्मीर बंद से कारोबारियों को हुआ दस हजार करोड़ रुपये का नुकसान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री ने दावा किया है कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से हुई बन्दी की वजह से कारोबारियों को अब तक लगभग 10000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यह बन्दी 5 अगस्त से ही लागू है। तब से अब तक न तो दुकानें ठीक से खुल रहीं है न ही यातायात के साधनों का समुचित तरीके से प्रयोग शुरू हो पाया है।
