गौतम अदाणी तीसरे स्थान पर खिसके, जेफ बेजोस फिर से दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की डेली रैंकिंग में आज गौतम अदाणी तीसरे स्थान पर खिसके। उन्हें जेफ बेजोस ने पछाड़ा। अदाणी की नेटवर्थ करीब 135 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.98 लाख करोड़ रुपये है। बेजोस की संपत्ति 138 बिलियन डॉलर यानी करीब 11.23 लाख करोड़ रुपये है। गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 6.9 बिलियन डॉलर की गिरावट हुई। दूसरी तरफ, मुकेश अंबानी शीर्ष 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए।
