जनरल अटलांटिक ने किया 6598 करोड़ रुपये का जियो प्लेटफॉर्म्स पर निवेश
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो की हिस्सेदारी खरीदने में दिग्गज ग्लोबल ग्रोथ इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने रुचि दिखाई है। रविवार को कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जनरल अटलांटिक ने उसकी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.34% हिस्सेदारी के बदले 6,598.38 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स और विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने जियो में निवेश किया था।
