सोना वायदा और चांदी की कीमतों में गिरावट, वैश्विक स्तर पर जानें कीमतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 45 रुपये गिरकर 47,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 171 रुपये गिरकर 67,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,809.96 डॉलर प्रति औंस हुआ। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,812.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.34 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.1 फीसदी नीचे 2,644.58 डॉलर और प्लैटिनम 1,005.50 डॉलर पर रहा।
