आज फिर हुआ महंगा सोना, चांदी के दामों में आई गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सोना फिर से महंगा हुआ। इस दौरान सोने का दाम 0.13 फीसदी बढ़कर 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ। हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। चांदी 0.06 फीसदी गिरकर 60,764 रुपये प्रति किलोग्राम हुई। बता दें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है।
