छह महीने के निचले स्तर पर सोना वायदा, चांदी भी हुई कमजोर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी नीचे 45928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 1.00 फीसदी गिरकर 59427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,752.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.1 फीसदी नीचे 940.39 डॉलर पर रहा। इसके अलावा अप्रैल से जुलाई तक आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा।
