गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 10 फीसदी का उछाल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 9.6 फीसदी की बढ़त आई। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 75 अरब डॉलर यानी 5.17 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 864.5 अरब डॉलर यानी 59.65 लाख करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि जुलाई 2015 के बाद यह अल्फाबेट के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजे घोषित किए थे।
