रिफाइंड पाम तेल पर सरकार ने आयात शुल्क घटाया, आज से नई दर प्रभावी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार ने रिफाइंड पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क 17.5% से घटाकर 12.5% किया। संशोधित मूल सीमा शुल्क आज से प्रभावी होकर मार्च 2022 के अंत तक प्रभावी रहेगा। घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और खाना पकाने के तेल की खुदरा कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत ये कदम उठाया गया है। वहीं दूसरी तरफ व्यापारी लाइसेंस के बगैर दिसंबर 2022 तक रिफाइंड पाम तेल का आयात कर सकेंगे
