स्टार्टअप से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने बनाया स्पेशल सेल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश मे नए बिज़नस आईडियाज को और धार देने के लिए सरकार ने एक नई सेल की स्थापना की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने स्टार्टअप कंपनियों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए एक स्पेशन सेल बनाया है। जिसके जरिये नए स्टार्टअप की स्थापना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जायेगा। पहले भारत मे स्टार्टअप को लेकर टैक्स और जानकारियों से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
