लॉकडाउन के बीच सरकार ने किसानों, मनरेगा मजदूर, आदि को दी राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गरीबों को पांच किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेगा। फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा। एक किलो दाल का प्रावधान भी किया गया। किसानों को अगले महीने 2000 रुपए की किश्त मिलेगी; 3 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को 1000 रुपए मिलेंगे। मनरेगा के तहत मजदूरी 182 से बढ़ाकर 202 रुपए की गई। 3 करोड़ सीनियर सिटीजन, विधवाओं, दिव्यांगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का फायदा मिलेगा।
