वोडाफोन-आइडिया पर 16 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया, अब सरकार ने ली हिस्सेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केंद्र सरकार ने कर्ज में डूबी वोडाफोन-आइडिया के 16 हजार 133 करोड़ रुपए से अधिक के बकाए ब्याज को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। बदले में केंद्र को 10 रुपए के मूल्य पर इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बकाये कर्ज को शेयर्स में बदलने के बाद वोडाफोन-आइडिया में सरकार की 33% इक्विटी होगी।
