8 बुनियादी उद्योगों की विकास दर जून में रही बेहद सुस्त
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: bloomberg
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को जारी आधिकारिक आकंड़ों के मुताबिक, 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में बेहद सुस्त रही। जून में इन उद्योगों की वृद्धि दर महज 0.2 फीसदी रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 7.8 फीसदी रही थी। कोर सेक्टर में यह सुस्ती मुख्य रूप से तेल से जुड़े सेक्टर्स और सीमेंट उत्पादन में भारी कमी की वजह से आई है।
