GST काउंसिल बैठक में लॉटरी को लेकर हुआ बड़ा फैसला, मार्च 2020 से 28% GST वसूला जाएगा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में GST काउंसिल की 38वीं बैठक हुई. इस बैठक के बाद दी गई जानकारी में बताया गया कि लॉटरी पर देशभर में एक समान टैक्स लगाया जाएगा यानि अब लॉटरी पर 28% GST वसूला जाएगा, जो एक मार्च 2020 से लागू होगा. इसी के साथ ही विभिन्न प्रकार के बैग, पॉलीथीलिन और पोलीप्रोपलीन के स्ट्रिप पर एक समान 18% की दर से GST वसूला जाएगा.
