जीएसटी हुआ 1 साल का, प्रधानमंत्री ने दी ट्विटर पर बधाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Moneycontrol
पिछले साल आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने संसद में घंटा बजाकर जीएसटी लागू किया था. जिसके बाद पूरे देश में एक टैक्स लग गया था. और आज 1 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जीएसटी की पहली सालगिरह की देश वासियों और सभी राज्यों को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी की सफलता का श्रेय भी सभी राज्यों को जाता है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि नया कर लगने से देश के अंदर चीजे काफी सरल हो गयी है