सरकार ने घटाया इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST, अब 12 की जगह केवल 5% देना होगा टैक्स
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जीएसटी काउंसिल ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब बिजली से चलने वाले वाहनों पर GST की दरें घटा दी गई हैं। यानी अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर 12% की जगह केवल 5% GST लगेगी। यहां जानना जरूरी है कि नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल हो ।
