हॉलमार्किंग ने बढ़ाई ज्वैलर्स की मुसीबत, सरकार से सुधार की मांग करेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण परिषद ने बताया कि 23 अगस्त को देशभर के 350 से ज्यादा सराफा संगठन हॉलमार्किंग से फैली अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाएंगे । अशोक मीनावाला ने कहा सरकार ने बिना पूरी तैयारी और प्रशिक्षण के 16 जून, 2021 से देश के 28 राज्यों के 256 जिलों में हॉलमार्किंग को अनिवार्य बना दिया। यह व्यवस्था सोने की शुद्धता मापने और ग्राहकों तक सही उत्पाद पहुंचाने के लिए शुरू हुई थी ।
