HDFC बैंक के नए CEO और MD होंगे शशिधर जगदीशन, RBI ने दी मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
RBI ने HDFC Bank के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। जगदीशन इस समय बैंक के 'चेंज एजेंट' और फाइनेंस विभाग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। वह 1996 से बैंक के साथ जुड़े हैं। वहीं पुरी करीब 25 साल से बैंक का नेतृत्व कर रहे हैं। पुरी 20 अक्टूबर को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे।