ऑटो सेक्टर में गिरावट से छोटे उद्योगों के माल की खपत न होने से कम्पनियों को भारी नुकसान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश मे आर्थिक मंदी से हर सेक्टर प्रभावित है। जिसमे सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव आटो सेक्टर पर पड़ा है। ऑटो सेक्टर में गिरावट के कारण छोटे उद्योगों के माल की खपत नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें बनाने वाली छोटी कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। गिरावट के कारण गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली 400 कंपनियों को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
