ब्रिटेन की कोर्ट ने पाक को दिया झटका, 70 साल पुराने विवाद में मिली भारत को जीत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को ब्रिटेन की कोर्ट ने 70 साल के विवाद पर अंतिम फैसला भारत के पक्ष में सुनाया, जिससे पाकिस्तान को तगड़ा झटका मिला है. दरअसल हैदराबाद के 7वें निजाम की लंदन में अरबों रुपये की संपत्ति को लेकर भारत और पाक के बीच 70 साल से विवाद चल रहा है. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि निजाम उस्मान अली खान इस राशि के मालिक थे. उनके बाद उनके वंशज और भारत सरकार हकदार हैं.
