15 जनवरी तक जेट एयरवेज की नीलामी में भाग लेगा हिंदुजा समूह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेट एयरवेज की नीलामी में ब्रिटेन से संबंध रखने वाले हिंदुजा ब्रदर्स हिस्सा लेंगे। गोपीचंद हिंदुजा और अशोक हिंदुजा का हिंदुजा समूह 15 जनवरी तक नीलामी में शामिल होगा। जेट एयरवेज को पहले सिनर्जी ग्रुप खरीदना चाहता था। लेकिन लेनदारों ने जेट एयरवेज को बेचने के लिए नए सिरे से नीलामी शुरू की। जेट एयरवेज पर बैंकों के 8230 करोड़, जबकि कर्मचारियों और लेनदारों के 6400 करोड़ रुपए बकाया हैं।
