x

भारत में लांच होगी Honda HR-V, Hyundai Creta और Suzuki Vitara से टक्कर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Honda

2019 के अंत तक होंडा इंडिया नई कॉम्पैक्ट एसयूवी HR-V को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने सर्वे कराना भी शुरू कर दिया है। इसमें आॅल वील ड्राइव सिस्टम, रियर व्यू कैमरा सभी ट्रिम्स में दिया जाता है। टॉप एंड वेरियंट में सैटलाइट लिंक्ड नैविगेशन सिस्टम, 8 वे इलेक्ट्रिकली अजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, एलईडी आॅटो हेडलाइटें, पेडल शिफ्टर और होमलिंक रिमोट सिस्टम आदि फीचर हैं। Honda HR-V का मुकाबला Hyundai Creta, Suzuki Vitara से होगा।