Hyundai ने लॉन्च किया Venue कार का क्लचलेस मॉडल, जाने कीमत और खूबियां
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी 'Hyundai' ने अपनी Venue कार को IMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। इसके दो मॉडल SX और SX(O) पेश किए गए है। ये दोनो मॉडल क्लचलेस हैं। इन कारों में जोड़े गए नए स्पोर्ट ट्रिम में पैडल शिफ्टर्स टेक्नोलॉजी है। बीएस6 इंजन के साथ आने वाली इन गाड़ियों में SX की शुरुआती कीमत 9,99,990 रुपये और SX(O) की शुरुआती कीमत 11,08,500 रुपए है।
