आईफोन की बिक्री बढ़ी तो Apple का मुनाफा बढ़ा और बन गया रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Apple का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11.4% बढ़कर 22.2 अरब डॉलर यानी 1.58 लाख करोड़ रुपए हुआ। ये किसी अमेरिकी कंपनी का अबतक सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। आईफोन की बिक्री बढ़ने से Apple को फायदा हुआ। दिसंबर तिमाही में आईफोन की बिक्री 8% बढ़कर 56 अरब डॉलर यानी 3.99 लाख करोड़ रुपए रही। Apple का कुल रेवेन्यू 6.54 लाख करोड़ रुपए हुआ। ये भी रिकॉर्ड है। कुल रेवेन्यू में आईफोन का शेयर 61% रहा।
