ईडी ने माल्या के वकील से पूछा , " बैठक करने के लिए कार्गो और 300 बैग लेकर कौन जाता है?"
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करने के लिए मंगलवार को PMLA की विशेष अदालत में माल्या के वकील और ईडी के बीच सवाल-जवाब हुए. जहां माल्या के वकील अमित देसाई ने कहा कि माल्या जेनेवा में एक मीटिंग अटेंड करने के लिए गए थे, उन्होंने देश नहीं छोड़ा था.वहीं प्रतिकार करते हुए ईडी के वकील डीएन सिंह ने कहा कि उनके पास जेनेवा बैठक का कोई सबूत नहीं है. और बड़ा-सा कार्गो और 300 बैग लेकर मीटिंग करने कौन जाता है?
