कमाई के मामले में जियो ने आइडिया को दी मात, बनी तीसरी बड़ी कंपनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Digit
अपने धमाकेदार ऑफर्स के जरिए रातों-रात टेलीकॉम के बाजार में हलचल मचाने वाली जिओ कंपनी ने अब एक ओर उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उसने कमाई के मामले में आइडिया को भी पीछे छोड़ दिया है. और यही नहीं वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों की सूची में तीसरे नंबर पर भी आ गई है. ट्राई की ओर से जारी सूची में जियो का RMS 20% तो दूसरे नंबर पर वोडाफोन का RMS 21 वही सूची में नंबर वन कंपनी एयरटेल 32% पर है. वही आइडिया का घटकर 16% पहुंच गया