देश में अरबपतियों की संख्या में 39% की वृद्धि, पैसा इतना कि 25 साल तक उठा सकते हैं देश के सभी स्कूलों का खर्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu business line
कोरोना काल में देश के अरबपतियों की संपत्ति कुल मिलाकर दोगुने से ज्यादा हुई। इतना ही नहीं अरबपतियों की संख्या 39% बढ़कर 102 से 142 हुई। इन अरबपतियों के पास इतना पैसा है कि ये सभी अगले 25 साल तक देश की शिक्षा व्यवस्था का संपूर्ण खर्च उठा सकते हैं। बता दें देश के 98 सर्वाधिक अमीर भारतीयों की संपत्ति करीब 49.27 लाख करोड़ है। जोकि 55.5 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति के बराबर है।