VIVO के विज्ञापन में अब रणवीर की जगह दिखाई देंगे आमिर खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: desibollylovers.overblog.com
मोबाइल कंपनी VIVO ने भारत में आमिर खान को अपना नया ब्रांड अम्बेसडर चुना है. कंपनी ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ साझेदारी ख़त्म करके सोमवार को आमिर खान को अपना नया ब्रांड अम्बेसडर बनाया है. VIVO ने इस बात की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही आमिर VIVO के विज्ञापन के लिए टीवी चैनलों व अन्य जगहों पर पूरी तरह से नज़र आने लगेंगे. VIVO इंडिया के अधिकारी केनी जेंग ने कहा कि आमिर के साथ हम भविष्य की संभावनाओं को लेकर रोमांचित हैं.