इनकम टैक्स विभाग ने आज तक का सबसे ऊंचा टैक्स कलेक्शन किया- सीबीडीटी चेयरमैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा कि आयकर विभाग अपने इतिहास का 'ऊंचा' कर संग्रह दर्ज किया है। देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है। महापात्र ने कहा है कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपये रहा है।
