एक बार फिर चीन को पछाड़कर कर, विदेश से अपने देश में पैसा भेजने में भारतीय सबसे आगे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में विश्व बैंक की ताजा आई रिपोर्ट के अनुसार विदेश से अपने देश में पैसे भेजने के मामले में भारतीय एक बार फिर सबसे आगे रहे हैं. 2018 में प्रवासी भारतीयों ने 79 अरब डॉलर यानि करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये भारत में भेजे हैं. वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे पायदान पर मैक्सिको है. हालांकि विदेश में रहने वाले भारतीयों की संख्या का अनुमान लगाना काफी मुश्किल है.
