अर्ली हार्वेस्ट समझौता करके भारत-ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते की ओर बढ़ाए कदम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति के सम्मेलन में दोनों देशों के बीच अर्ली हार्वेस्ट समझौता हुआ। भारत-ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्धता जताई। वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की विदेश व्यापार मंत्री लिज ट्रूस ने लगातार बैठक करके करार की उपलब्धियों को हासिल करने पर सहमति भी जताई। स्कीम के तहत उत्पादों पर शुल्क लगाए जाने के प्रति उदारता बरती जाती है।
