लॉकडाउन पीरियड में हुई बड़ी गिरावट, लेकिन अब हो रहा सुधार: वित्त मंत्रालय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वित्त मंत्रालय ने अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि लॉकडाउन लागू होने से जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आई। लेकिन अब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। देश में महामारी को रोकने के लिए वित्त-वर्ष की शुरुआत में लगाए गए लॉकडाउन के कारण जून तिमाही में जीडीपी में 23.9% की बड़ी गिरावट आई। बाकी देशों के मुकाबले जून तिमाही में भारतीय जीडीपी में रिकॉर्ड गिरावट रही।
