देश के निर्यात में जनवरी में 5.37 फीसदी की बढ़ोत्तरी, आयात भी 2 फीसदी बढ़ा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, देश का निर्यात जनवरी 2021 में 5.37 % बढ़कर 27.24 अरब डॉलर हो गया। इसमें मुख्य रूप से दवा और इंजीनियरिंग क्षेत्र का योगदान रहा। इस दौरान आयात 2% बढ़कर 42 अरब डॉलर हो गया। इस तरह जनवरी 2021 में व्यापार घाटा बढ़कर 14.75 अरब डॉलर पर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2020 में निर्यात मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंचा था। इस दौरान आयात 7.56% बढ़कर 42.59 अरब डॉलर रहा था।
