भारत में आर्थिक ग्रोथ को लेकर भरपूर क्षमता: बिल गेट्स
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेफ बेजोस को पछाड़ कर बीते शुक्रवार को दोबारा से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने बिल गेट्स ने भारत को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। बिल एंड मिलिंड गेट्स फाउडेन्शन के अंतर्गत होने वाले कार्यों का जायज़ा लेने 3 दिवसीय यात्रा पर भारत आए बिल गेट्स के अनुसार भारत में आर्थिक विकास को लेकर काफी क्षमता है। साथ ही उन्होंने भारत की आधार प्रणाली और फार्मा सेक्टर की खूब तारीफ की।
