भारत को तेल निर्यात मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर ईरान पहुंचा दूसरे नंबर पर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Iran Daily
केंद्रीय पेटोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ईरान भारत को तेल निर्यात के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गया है. जबकि सऊदी अरब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. हालांकि ईरान अमेरिका द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों को झेल रहा है.वही अमेरिका भी लगातार दिल्ली पर ईरान से तेल न लेने के लिए दबाव बना रहा है. लेकिन फिलहाल भारत तो ईरान द्वारा तेल निर्यात पर दी गयी आकर्षक योजनाओं का लाभ ले रहा है.