US-चीन ट्रेड वॉर का फायदा उठा सकता है भारत, बस करना होगा यह काम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
US और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच फिक्की के प्रेसीडेंट संदीप सोमानी ने भारतीय कंपनियों को इसका फायदा उठाने की सलाह दी है. शनिवार को सोमानी ने कहा कि व्यापार युद्ध का लाभ उठाने के लिए भारत को ब्याज दरों में और कटौती करने के साथ-साथ कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए बेहतर नीतियों को अपनाना चाहिए. वहीं NDA सरकार को चीन से बड़े निवेश हासिल करने पर ध्यान देने की सलाह भी दी.
