x

रूपया पहुंचा 70 के पार, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Shortpedia

Content Team

इतिहास में पहली बार रूपया डॉलर के मुकाबले 70 से भी नीचे स्तर पर पहुंच गया. मंगलवार को रूपया 69.84 के साथ खुला जिसके बाद 70.085 के स्तर पर पहुंच गया. रूपया में दो दिन से लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को रूपया 69.93 के स्तर तक पहुंच गया था. रूपये में आई गिरावट के बाद कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जो 70 सालों में नहीं हुआ था. वहीं आप ने कहा, रूपया हुआ 70 के पार,अब तो जागो मोदी सरकार.