x

2021-22 में 8.3% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: OpIndia

भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में 8.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री (दक्षिण एशिया) हैंस टिमर ने जानकारी दी। 31 मार्च को विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा कि 2021-22 के दौरान भारत की जीडीपी की वास्तविक वृद्धि दर 7.5% से 12.5% के बीच रह सकती है। हालांकि, आरबीआई ने 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 9.5% पर बरकरार रखा।