x

अगले दो सालों तक दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic Times

भारतीय अर्थव्यवस्था 2022-23 में 9% और 2023-24 में 7.1% की दर से बढ़ सकती है। आईएमएफ के मुताबिक, वैश्विक विकास दर 2022-23 में 4.4% और 2023-24 में 3.8% रह सकती है। विकसित देशों की वृद्धि दर 3.9% और 2.6% रह सकती है। विकासशील देशों की विकास दर 4.8% और 4.7% रह सकती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था 4% और 2.6% की दर से आगे बढ़ेगी। वहीं, यूरो जोन की वृद्धि दर 3.9% और 2.5% रह सकती है।