भारतीय निवेशकों की पहली पसंद बना लंदन, 1 साल में 255% बढ़ा भारतीय FDI: रिपोर्ट
Deeksha Mishra
News Editor
शुक्रवार को लंदन के मेयर की प्रचार एजेंसी लंदन एंड पार्टनर्स ने जारी किए नए विश्लेषण में बताया कि 2018 में भारतीय निवेशकों के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है. ब्रिटेन में सर्वाधिक 52 भारतीय FDI मिले हैं. इसके बाद 51 प्रोजेक्ट्स के साथ अमेरिका और 32 के साथ UAE का स्थान है. लंदन में भारतीय FDI 2017 की तुलना में 2018 में 255% बढ़ा है.
