बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 893.55 अंक और निफ्टी 326.40 पॉइंट ऊपर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 893.55 अंक ऊपर 30,840.32 पर और निफ्टी 326.40 पॉइंट ऊपर 8,967.85 पर कारोबार कर रहा है। कल ट्रेडिंग के दौरान बाजार में 1500 अंक का उछाल देखने को मिला था। सेंसेक्स ने 1410.99 अंक या 4.94% की बढ़त के साथ 29,946.77 पर और निफ्टी ने 323.60 अंक या 3.89% की बढ़त के साथ 8,641.45 पर कारोबार खत्म किया था।
