इंडियन ऑयल ने शुरू की नई सुविधा, बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा सिलेंडर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: News18.com
भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक नई सुविधा की शुरुआत करते हुए ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. पहले रसोई गैस बिना एड्रेस प्रूफ के नहीं मिलती थी और कई लोगों को गैस नही मिल पाता था. लेकिन अब इंडियन ऑयल ने बिना एड्रेस प्रूफ के 5 किलो तक रसोई गैस देने का ऐलान किया है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी भी ग्राहक को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा और उसे 5 किलो का गैस सिलेंडर मिल जाएगा. इसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके भी दी है.