x

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिंह्मन होंगे स्टारबक्स के नए सीईओ

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: chicago business

स्टारबक्स ने 55 वर्षीय भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिंह्मन को नया सीईओ नोमिनेट किया है। 1 अप्रैल 2023 को सीईओ का पद संभालने के लिए नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका शिफ्ट होंगे। सिएटल में शिफ्ट होने के बाद 1 अक्तूबर 2022 को वह भावी सीईओ बनेंगे। तब तक वे अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे। इनफैमिल में कार्य कर चुके नरसिंह्मन स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे।